वार्षिकोत्सव में दी मनमोहक प्रस्तुतियां
सीएसआरमेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, उपखंड अधिकारी महेंद्रसिंह राठौड़ डा. जेआर गेंवा की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के माध्यम से जीवन को सफल बनाकर राष्ट्र समाज विकास में भागीदार बनने की बात कही।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा निवृत आरएएस बाघसिंह राव की ओर से छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने वाले भाषण के साथ किया गया। कार्यकारी निदेशक हनवंत कुमार राव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान जिंगल बेन, विंग्स टू फ्लाई, चकधूम नन्हें-मुन्ने बच्चे आदि गानों पर बालक-बालिकाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं देश भक्ति से ओत-प्रोत इंडिया वाले, वंदे मातरम ये देश है वीर जवानों का आदि नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। आदित्य केशव ठाकुर ने गीत प्रस्तुत किया। साथ ही बन ठन चली, ठग ले, डांस पे चांस आदि गानों पर पाश्चात्य नृत्य पेश किया।
कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं की ओर से फैशन शो का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष विभिन्न शैक्षिक सह शैक्षिक प्रतियोगिताओं में विजयी रहने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटों प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में मुरलीधरन पिल्लई ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
भीनमाल. वार्षिकोत्सवमें सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते छात्र।