हाथ धुलाई दिवस कल
भीनमाल | बीईईओकार्यालय भीनमाल के अधीनस्थ समस्त सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को डी-वर्मिंग कार्यक्रम हाथ धुलाई दिवस मनाया जाएगा। बीईईओ दलपतसिंह ओपावत ने बताया कि कार्यक्रम के तहत कक्षा प्रथम से आठवीं तक के बालक-बालिकाओं को डी-वर्मिंग (कृमि नियंत्रण) की एलबेंडाजोल की गोली निशुल्क खिलाई जाएगी। मंगलवार को अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं को गुरुवार को मॉप दिवस पर डी-वर्मिंग की गोली दी जाएगी। विद्यालय स्तर पर डी-वर्मिंग कार्यक्रम संपादित करवाने का दायित्व संबंधित संस्था प्रधान प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक, शिक्षिकाओं स्टाफ का होगा।