पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड में अनियमितता पर भड़के ग्राहक

को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड में अनियमितता पर भड़के ग्राहक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खारीरोड स्थित रिद्धि सिद्धि क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड में अनियमितताओं के चलते सोमवार को बड़ी संख्या में निवेशक स्थानीय शाखा पहुंचे। यहां ताला पाया जाने पर शाखा के बाहर आक्रोश प्रकट किया। इसके बाद कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अनियमितताओं की जांच करवाने उनकी जमा पूंजी दिलवाने की मांग की। स्थानीय शाखा के खाताधारक मोतीलाल, रामलाल, कमलेश कुमार, लाल भारती, अय्युब शाह, जलालुद्दीन, छगनलाल, गणेशाराम, हीरालाल, ललित कुमार, बंशीलाल, लीलाराम, श्रवण कुमार मुकेश सहित दो दर्जन से अधिक खाताधारकों की ओर से सौंपे ज्ञापन में बताया कि उनकी गाढी कमाई की राशि को एकत्रित करने के लिए स्थानीय रिद्धि सिद्धि क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में दैनिक खाता खुलवाकर राशि जमा करवाई गई थी, लेकिन मेच्योरिटी की तिथि के बावजूद भी राशि का भुगतान नहीं कर उन्हें बार-बार चक्कर कटवाए जा रहे है। ज्ञापन में बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से उक्त शाखा बंद पड़ी है।

शेष|पेज14

जिसकोलेकर लाखों रुपए जमा करवा चुके सैकड़ों निवेशकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में चेताया कि शीघ्र ही उक्त मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर निवेश की गई राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो मजबूरन एसडीएम कार्यालय के बाहर आमरण अनशन प्रारंभ किया जाएगा। इससे पूर्व निवेशकों ने सोसायटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में निवेशक मौजूद थे। इस संबंध में सोसायटी के संचालक केजी पुरोहित, एमडी प्रवीण गोस्वामी मैनेजर विक्रम चौहान से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन तीनों के मोबाइल बंद थे। ज्ञात रहे कि गत वर्ष सर्वोदय क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में सैकड़ों निवेशकों की ओर से जमा करीब 11 करोड़ की राशि का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है, जिसको लेकर निवेशकों में आक्रोश व्याप्त है।

भीनमाल. रिद्धि-सिद्धि क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के सामने प्रदर्शन करते ग्राहक।