- Hindi News
- रानीवाड़ा कला में सफाई व्यवस्था बिगड़ने से गंदगी
रानीवाड़ा कला में सफाई व्यवस्था बिगड़ने से गंदगी
रानीवाड़ाकला ग्राम पंचायत के मुख्य मार्गो पर फैली गंदगी के साथ बीच रास्ते में मुंह मारते बेसहारा पशुओं के भिड़ने से लोगों का रास्ते से निकलना मुश्किल हो रहा हैं। इधर 15 फरवरी से जालोर महोत्सव शुरू होने को हैं। यही नहीं गांव की सड़कें जगह जगह से टूटी होने के साथ डिवाइडर्स भी जगह जगह से टूट चुके हैं। वहीं कई जगह रोड लाइटें बंद होने के साथ कुछ पोल पर तो लाइट ही नहीं हैं। रानीवाड़ा में सांचौर फाटक, भीनमाल फाटक, पंचायत समिति के सामने, पुलिस थाने के सामने, सदर बाजार, बडग़ांव रोड तथा नट कॉलोनी सहित बाकी मोहल्लों में भी सड़कें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। वहीं नालियों के अभाव में सड़कों पर पानी बहने के साथ जगह जगह कीचड़ में तब्दील हो चुका हैं। ग्रामपंचायत की ओर से नालियों की सफाई को लेकर पूर्व में अभियान चलाया गया था मगर समस्या जस की तस हैं।
रानीवाड़ा. रानीवाड़ा के बडगांव तिराहे पर जमा कचरे का ढेर।