पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव पर हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम

वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव पर हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमालरोड स्थित श्री गोड़ी पाश्र्वनाथ जिनालय में सोमवार को वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जैनाचार्य श्रीमद्विजय हेमेंद्र सूरी महाराज के शिष्य जैन मुनि चंद्रेश विजय वैराग्ययश विजय के सानिध्य में हुए महोत्सव के तहत जैन मुनियों ने तीर्थ परिसर में प्रवेश किया।

खींवसरा परिवार की महिलाओं ने अक्षत से गहुली कर अगुवानी की। इसके बाद जैन मुनि चंद्रयश विजय ने वासक्षेप कर ध्वजाओं को अभिमंत्रित कर कहा कि जैन मंदिर शांति और सौहार्द का प्रतीक है। तीर्थंकर भगवंतों की प्रतिमाएं दर्शनार्थियों के मनोवांछित को पूर्ण करती है। उन्होंने कहा कि परमात्मा की प्रार्थना नाभि से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रार्थना सांसारिक सुखों के लिए नहीं, वरन् आध्यात्मिक प्रसन्नता एवं मोक्ष की प्राप्ति के लिए करनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने जीरावला गौड़ी पाश्र्वनाथ का मंत्रोच्चार कर ध्वजाओं की मंदिर में स्थापना करवाई। जैनाचार्य कलाप्रभ सूरी महाराज ने मांगलिक श्रवण करवाई। इसके बाद सत्तरभेदी पूजा प्रारंभ हुई तथा ध्वजा को सिर पर रखकर मंदिर की तीन प्रशिक्षाण लगाई गई। अष्टप्रकारी पूजा करने के बाद शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। जैन मुनि चंद्रयश विजय ने लाभार्थियों को आशीर्वाद देकर बागरा की ओर विहार किया जहां वह तीन दिवसीय आंगी अर्पण समारोह में भाग लेकर आहोर की ओर विहार करेंगे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद थे।

जालोर. वार्षिकध्वजारोहण कार्यक्रम में मौजूद जैन संत।