अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
स्वच्छभारत मिशन (ग्रामीण) के तहत कार्य में देरी होने से जिले के आठों पंचायत समिति के विकास अधिकारियों तथा 116 ग्राम पंचायतों के ग्रामसेवकों को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी ने कारण बताओं नोटिस जारी किए हैं। सीईओ चौधरी ने बताया कि आहोर पंचायत समिति में 17 ग्राम पंचायतों के ग्राम सेवकों को, जालोर पंचायत समिति में 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामसेवकों को, सायला में 24 ग्राम पंचायतों के ग्रामसेवकों को, जसवन्तपुरा भीनमाल पंचायत समिति में 9-9 ग्राम पंचायत समिति के ग्रामसेवकों को, रानीवाड़ा में 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामसेवकों को तथा सांचौर चितलवाना पंचायत समिति की 37 ग्राम पंचायतों के ग्रामसेवकों को कारण बताओं नोटिस जारी कर 16 फरवरी तक स्पष्टीकरण मांगा गया हैं।