भीनमाल |भील समाजयुवा संगठन की बैठक रामदेव मंदिर पुनासा में कांतिलाल भील की अध्यक्षता में आयोजित हुई,जिसमें समाज विकास वर चर्चा हुई। इस अवसर पर कांतिलाल ने समाज में बढ़ती नशा प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए नशामुक्त समाज निर्माण करने के लिए युवाओं की ओर से अभियान चलाने की आवश्यकता बताई।