शिविर में 885 पशुओं का ईलाज
भीनमाल | एकीकृतजलग्रहण प्रबंधन कार्यक्रम पशुपालन विभाग जालोर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को निकटवर्ती अरणू में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 885 पशुओं का इलाज किया गया। पशुधन सहायक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि शिविर में बांझपन निवारण सहित विभिन्न बीमारियों का ईलाज कर छोटे पशुओं को कृमिनाशक दवाई पिलाई गई। इस अवसर पर जल ग्रहण विकास दल के सदस्य पदमाराम माली, भरत सुंदेशा पारस देवासी भी मौजूद थे।