कथावाचन समापन पर रात्रि जागरण
भीनमाल | श्रीगुरु जंभेश्वर मंदिर हापू की ढाणी में आयोजित पांच दिवसीय भागवत कथा के अंतिम दिन सोमवार को कथावाचक रामाचार्य की ओर से कथावाचन किया जिसमें समाज के लोगों ने भाग लिया। आयोजन समिति के प्रतिनिधि जेठाराम साहू ने बताया कि मंगलवार को कथावाचन के समापन पर रात्रि जागरण और बुधवार को हवन पाहल का आयोजन होगा।