पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 6 माह में बिखरी सड़क तो ठेकेदार नहीं जिम्मेदार

6 माह में बिखरी सड़क तो ठेकेदार नहीं जिम्मेदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालिका के पास निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के नहीं हैं कोई साधन, निर्माण के कुछ समय बाद ही करवानी पड़ती है मरम्मत

भास्करन्यूज | भीनमाल

नगरपालिकाकी ओर से वर्तमान बोर्ड के कार्यकाल में शहर में विभिन्न स्थानों पर 11 करोड़ से अधिक लागत से कराए गए विकास कार्य अधिकारियों की अनदेखी के कारण समय से पहले ही दम तोड रहे है। इसे लचर नियम व्यवस्था कहे या फिर अधिकारियों ठेकेदारों की मिलीभगत, लेकिन यह सत्य है कि इन घटिया निर्माण के कारण लोगों का पैसा पानी की तरह बहाया गया। जो कार्य ठेकेदार किए गए, पालिका की ओर से इनकी गुणवत्ता जांचे किए बिना ही संबंधित ठेकेदार को भुगतान भी कर दिया गया। गारंटी के अभाव में भुगतान नहीं रोकने की वजह से ठेकेदार भी विभागीय मापदंडों को नजरअंदाज कर रहे हैं। जिसके कारण निर्माण के कुछ ही समय बाद इन कार्यों की मरम्मत के लिए पालिका को अतिरिक्त बजट खर्च करना पड़ रहा है।

कहीं दोबारा बनी सड़क तो कहीं मरम्मत के नाम पर पैसा हुआ खर्च

वर्तमानबोर्ड की ओर से भीनमाल नगर पालिका क्षेत्र में सीसी सड़क निर्माण, सीसी सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, नाला निर्माण, सरकारी भवनों की चारदीवारी, नवीन नाला निर्माण, ड़ामर सड़क, इंटरलॉक ब्लॉक, स्वागत द्वार, स्पीड ब्रेकर, फेरो (चमकीले) कवर, रंग रोगन, ग्रेवल सड़क, रसोई घर, मिट्टी भराई, कचरा पात्र निर्माण, विद्युतीकरण और रैन बसेरा निर्माण पर 10 करोड़ 89 लाख 44 हजार 497 रु. का कार्य करवाया गया है। इनका भुगतान भी हो चुका है। जबकि कई स्थानों पर सीसी सड़कों सहित अन्य पक्के कार्य जर्जर हो चुके है। यही नहीं कई स्थानों पर पांच वर्ष में दुबारा सीसी सड़क बनवाकर उसका भुगतान भी कर दिया गया। हैरत तो यह है कि वर्तमान बोर्ड के दौरान सीसी सड़क निर्माण के बाद उसी सड़क को रिपेयरिंग के नाम पर पानी की तरह पैसा बहाया गया।

नियमानुसार ही करवाया जा रहा कार्य

^नियमानुसारही कार्य करवाया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान 90 प्रतिशत भुगतान किया जाता है। धरोहर राशि के रुप में 10 प्रतिशत भुगतान छह माह बाद करने का प्रावधान है। -चेतनकुमार जैन, अधिशासीअधिकारी, नगरपालिका भीनमाल

ठेकेदारों का मनोबल बढ़ाता यह नियम

नगरपालिका के अधीन होने वाले पक्के निर्माण कार्य का 90 प्रतिशत भुगतान कार्य पूर्ण होने तक किश्तों में कर दिया जाता है। शेष 10 प्रतिशत धरोहर राश