- Hindi News
- शिक्षा शनिवार के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
शिक्षा शनिवार के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
स्थानीयराउप्रावि अस्पताल रोड में शिक्षा शनिवार के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डा. भाखराराम सारण ने बताया कि रंगोली में लक्ष्मी बाई दल, चित्रकला में रसखान दल, गीत प्रतियोगिता में तानसेन दल, मेहंदी प्रतियोगिता में पन्नाधाय दल भाषण प्रतियोगिता में विवेकानंद दल विजयी रहा। इस दौरान प्रधानाध्यापक हाजी अब्बू खान, अध्यापक दिलीप कुमार व्यास, जनकसिंह चंपावत शंकरलाल गहलोत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर शंभूदत्त दवे शाशि रघुनाथराम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अभिभावक मौजूद थे। इसी प्रकार रामावि निंबोड़ा में एकल गीत, सामूहिक गीत, एकल नृत्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक धन्नाराम मेघवाल ने शिक्षा शनिवार पर विस्तार से प्रकाश ड़ाला। कार्यक्रम का संचालन रतनलाल दवे ने किया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष राणाराम, शाशि दिनेश विश्नोई, राजूराम, सुखराम, निहालसिंह, भरत कुमार, जगदीश कुमार, गजानंद एवं श्रीमती किरण चौधरी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे। इसी प्रकार राउप्रावि बूटडिय़ा नाड़ी (पावली) में शिक्षा शनिवार मनाया गया। प्रधानाध्यापक प्रवीण त्रिवेदी ने बताया कि इस दौरान सुलेख, चित्रकला, गीत, नृत्य, लंबी कूद, ऊंची कूद, 100 मीटर दौड़, म्यूजिकल चेयर, रोप जंप और रस्सी कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विद्यालय में लगातार उपस्थित रहने वाले और नियमित गृह कार्य करने वाले छात्रों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष नरेश माली, प्रभारी चंद्रप्रकाश मीणा, राजेंद्रसिंह सोढा, रमेश विश्नोई, रविदत्त श्रीमाली, छैलसिंह राव, अभिभावक विजयसिंह, भैराराम, महादेवाराम, कस्तुराराम, उकाराम छगनाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इसी प्रकार राउप्रावि अरणू में शिक्षा शनिवार के तहत रंगोली, मेहंदी, दौड़, गीत कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन हुआ, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डायालाल बालोत, चंपादेवी, कोकूदेवी, सरिता गहलोत, अमृतलाल जीनगर, गोपीकिशन विश्नोई, दिलीप कुमार, श्रवणसिंह राव, बाबूसिंह, मदनसिंह, सकूड़ाराम, निबसिंह बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
करड़ा.निकटवर्तीराजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भाउव