अरणु में एसएमसी की बैठक आयोजित
अरणु में एसएमसी की बैठक आयोजित
भीनमाल.राउप्राविअरणू में एसएमसी की बैठक का आयोजन अध्यक्ष बाबूसिंह की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें विद्यालय की गतिविधियों समस्याओं पर चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए गए। इस अवसर पर सचिव डायालाल बालोत ने विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन के लिए चलाई जा रही रीडिंग केंपेन योजना से अवगत करवाया। इस दौरान 6-14 आयु वर्ग के समस्त बालकों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जागृति लाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एसएमसी सदस्य विद्यालय स्टाफ मौजूद था।