पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंबेडकर शिक्षक संघ की बैठक आयोजित

अंबेडकर शिक्षक संघ की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल. राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को स्थानीय शिवराज स्टेडियम में जिलाध्यक्ष पुरखाराम गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन भीनमाल में करवाने का निर्णय लिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मताराम जेपावत ने बताया कि बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कमेटियां बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान विद्यालय एकीकरण, समानीकरण, पदोन्नति सहित विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भूराराम परमार, रायमल रानावत, मानिगाराम सोलंकी, शांतिलाल परमार, उकचंद सिंघल, जोराराम पंचाल, महावीर परमार, देवराजसिंह और कृष्ण परमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।