अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज
शहरसहित जिले भर में रविवार को श्री अग्रसेन महाराज की 5140वीं जयंती महोत्सव का आगाज धूमधाम से किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला मुख्यालय पर स्थित अग्रसेन भवन में सुबह 9.30 बजे समाज अध्यक्ष नरेंद्र बालू के नेतृत्व में समाज के गणमान्य लोगों ने भगवान अग्रसेन की पूजा-अर्चना आरती कर जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद स्टेडियम परिसर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें समाज की 4 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में टीम संख्या 1 ने टीम संख्या 2 को हराकर जीत दर्ज की। इस अवसर पर सचिव माणक अग्रवाल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, सचिव नरेंद्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, सोहन अग्रवाल, हितेश बंसल, लोकेंद्र अग्र्रवाल सुरेश अग्रवाल सहित समाज के लोग उपस्थित थे।
भीनमाल.अग्रवालनवयुवक मंडल की ओर से अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय अग्रसेन भवन में संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों बच्चों ने भाग लिया। प्रवक्ता भरत अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मंगल बालाजी परिवार बाड़मेर की ओर से संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति दी गई। शाम 6 बजे बाल मेले का आयोजन हुआ, जिसमें झूले स्टॉल सहित विभिन्न मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
बौद्धिक परीक्षण में अाज दौड़ाएंगे दिमागी घोड़े
मीडियाप्रभारी गोयल ने बताया कि सोमवार को दोपहर 4 बजे ग्रुप में कक्षा 6 से 12 ग्रुप में पुरुषों महिलाओं के लिए बौद्धिक परीक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं सभी वर्गों के लिए निशानेबाजी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए मेमोरी टेस्ट, केरम प्रतियोगिता का सेमीफाइनल रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शाम 8 बजे होने वाले गरबा कार्यक्रम में समाज के पुरुष महिलाएं भाग लेंगे।
प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
अग्रसेननवयुवक मंडल के मीडिया प्रभारी भरत गोयल ने बताया कि जयंती के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रविवार को सुलेख, श्रुतिलेख, निबंध, चम्मच दौड़, में