पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने की बजरी का अवैध खनन रुकवाने की मांग

ग्रामीणों ने की बजरी का अवैध खनन रुकवाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भागलसेफ्टानरता के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर नगर में अवैध रुप से बजरी खनन रुकवाने और उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करवाने की मांग की है।

पंचायत समिति सदस्य हरदानसिंह के नेतृत्व में सुजानसिंह, मंगलसिंह, परबतसिंह, मिगाराम मेघवाल, जाफर खान, होतीराम मेघवाल और रणजीतसिंह के साथ ग्रामीणों की ओर से दिए ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत नरता ग्राम पंचायत भागलसेफ्टा सरहद के बीच स्थित नदी में बजरी ठेकेदारों की ओर से बूलडोजर हिटाची की सहायता से एक ही स्थान पर बजरी का खनन करने की वजह से जगह-जगह 15 से 20 फीट गहरे खड्डे हो गए है। ज्ञापन में बताया कि खान विभाग की ओर से एक-एक महिने के लिए निश्चित खसरा में बजरी खनन की अनुमति के बावूद उक्त ठेकेदार संबंधित खसरे से बाहर भी अवैध रुप से खनन कर लाठी के बल पर प्रतिदिन लाखों रुपए की अवैध वसूली कर रहे है। ज्ञापन में बताया कि वर्षा के दौरान पानी के तेज बहाव के कारण नदी के दोनों तरफ स्थित खातेदारी भूमि में कटान की वजह से कई किसानों की भूमि नदी में मिल गई है। उक्त खातेदारी भूमि को भी नदी होना बताकर जबरन खनन किया जा रहा है।

शेष|पेज14



ज्ञापनमें बताया कि ठेकेदार के नाकेदारों ने नदी के बाहर अवैध रुप से तंबू लगाकर आवास बना लिया है। जहां दिनभर लाठी के बल पर अवैध वसूली कर रहे है। ज्ञापन में चेताया कि यदि उक्त नाकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो मजबूरन ग्रामीणों को धरना प्रदर्शन आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा। इस अवसर पर मीठूसिंह, पहाड़सिंह, आसूसिंह, गपसिंह, खीमाराम सुथार, जवसिंह, पांचाराम, मंगलसिंह, समरथाराम, पहाड़सिंह, कालूसिंह, होतीराम, छतरसिंह, छैलसिंह, सरदारसिंह, गणपतलाल, हम्मीरसिंह, वरदाराम, माधुसिंह और रेखाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

पंचायत की बैठक का प्रस्ताव भी बेअसर

पंचायतसमिति सदस्य हरदानसिंह ने बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई के लिए ग्राम पंचायत, रात्रिचौपाल पंचायत समिति की बैठक में भी प्रस्ताव लेकर राज्य सरकार को भेजा जा चुका है। इसके बावजूद उक्त ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हो रही है।

किसानों से भी वसूली जा रही रॉयल्टी

पंचायतसमिति सदस्य हरदानसिंह ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से कृषि कार्य में उपयोग के लिए किसानों से बजरी पर रॉयल्टी में छूट