- Hindi News
- ठगी के आरोपी जडेजा को न्यायालय में पेश किया
ठगी के आरोपी जडेजा को न्यायालय में पेश किया
भीनमाल| करीबपांच वर्ष पूर्व दिव्य शक्ति के नाम पर धन को चार से पांच गुना करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने के मुख्य आरोपी को गुजरात पुलिस ने भारी जाब्ते के साथ शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। साबरमती जेल अहमदाबाद के पीएसआई जीएल चौहान ने बताया कि राजस्थान गुजरात में ठगी के मामले में साबरमती जेल में बंद अशोक जड़ेजा पुत्र जयराम भाई निवासी सरखेज (अहमदाबाद) को स्थानीय न्यायालय में पेश किया। जड़ेजा के विरुद्ध 8 जून 2009 को भीनमाल निवासी धारसिंह पुत्र भवाजी नट ने ठगी का मामला दर्ज करवाया था। उक्त मामले में जड़ेजा को शुक्रवार को स्थानीय न्यायालय में पेशी पर लाया गया चौहान ने बताया कि जड़ेजा के विरुद्ध राजस्थान गुजरात के विभिन्न थानों में ठगी के कुल 92 मामले दर्ज है। पेशी के बाद जड़ेजा को पुन: गुजरात पुलिस साथ लेकर चली गई।
भीनमाल. न्यायालय के बाहर पेशी के इंतजार में बैठा महाठग अशोक जडेजा।