पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल. तृतीयश्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा अभ्यर्थी संघ के बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2013 का परिणाम घोषित करवाने की मांग की है। अभ्यर्थी किशनलाल विश्नोई, राधा धतरवाल, गोवाराम विश्नोई, कन्हैयालाल जटिया, अशोक कुमार, रमेश कुमार, प्रवीण जांगिड़ और सोहन ड़ारा की ओर से सौंपे ज्ञापन में बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2013 में हुआ था, लेकिन आज दिन तक परिणाम घोषित नहीं हुआ है, जबकि फरवरी 2014 में आरपीएससी की ओर से आयोजित द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। ज्ञापन में चेताया कि यदि शीघ्र ही परिणाम घोषित नहीं किए तो संघ की ओर से प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन आंदोलन का सहारा लिया जाएगा।