पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए स्थानीय प्रभारी नियुक्त

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए स्थानीय प्रभारी नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा| जयपुरमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से 13दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रदेश बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले भर से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन ने बताया कि प्रदेश स्तर पर होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा तथा मंडल अनुसार प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसके लिए आहोर मंडल से ईश्वरसिंह थुम्बा लालाराम देवासी, जालोर नगर में ओटाराम सोलंकी एवं जालोर ग्रामीण में हनुवंतसिंह देवड़ा ओमप्रकाश अग्रवाल को प्रभारी बनाया है। इसी तरह सायला मंडल में जबरसिंह तुरा रामप्रकाश चौधरी प्रभारी रहेंगे। भीनमाल नगर से दिनेश दवे, भरतसिंह भोजाणी भीनमाल ग्रामीण से जालमसिंह सोलंकी अंबाराम चौधरी तथा रानीवाड़ा मंडल के लिए भीखाराम चौधरी एवं किरण माली को दायित्व सौंपा है।

सांचौर नगर के लिए सांवलमल सिंघवी सांचौर ग्रामीण में दुर्गाराम चौधरी एवं चितलवाना के लिए रावतसिंह दूठवा प्रभारी रहेंगे। इसी तरह जालौर तीनों मंडलों के लिए एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल, भीनमाल तीनों मंडलों के मुरारदान चारण, सांचौर तीनों मंडलों के प्रभारी मोतीराम चौधरी को नियुक्त किया है। जैन ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, अमृता मेघवाल, पुराराम चौधरी, नारायणसिंह देवल पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी अपने-अपने विधानसभा के प्रभारी रहेंगे।