- Hindi News
- विकास के मुद्दों को समर्पित रही पहली बैठक
विकास के मुद्दों को समर्पित रही पहली बैठक
भीनमाल| नगरपालिकाकी साधारण सभा की पहली बैठक मंगलवार को विधायक पूराराम चौधरी की मौजूदगी नपा अध्यक्ष सांवलाराम देवासी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर के विकास को लेकर कई महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव लिए गए। बैठक में अध्यक्ष सांवलाराम देवासी ने शहर में गंदे पानी की निकासी की समस्या के स्थाई निराकरण के लिए सीवरेज परियोजना के लिए डीपीआर बनवाने का प्रस्ताव रखा। शहर के सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी एचडी कैमरे, नगरपालिका के लापरवाह कर्मचारियों पर लगाम कसने के लिए प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी कैमरे फिंगर प्रिंट अटेंडेंस मशीन खरीदने के लिए वित्तीय मंजूरी देने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए अंबेडकर तिराहे से करड़ा चार रास्ता वाया महावीर चौराहा माघ चौक तक डिवाइडर लगाने, जुंजाणी बस स्टैँड को नीलकंठ महादेव मंदिर के पास स्थानांतरित करने, घर-घर कचरा संग्रहण के लिए दो लोडिंग टेंपों खरीदने की बात कही। राजकीय अस्पताल के विस्तार अतिथिगृह निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने, सफाईकर्मियों के लिए डस्ट मॉस्क खरीदने, दी जालोर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक निर्माण के लिए रियायती दर पर आवंटित भूमि पर शीघ्र कार्य प्रारंभ नहीं करने पर आवंटित भूमि अवाप्त करने और नगरपालिका के जर्जर भवन को डिस्मेंटल कर आधुनिक सुविधायुक्त नया भवन बनवाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया गया।
अधिकारियोंको बुलाने के निर्देश
बैठकके दौरान विधायक पूराराम चौधरी ने अधिशाषी अधिकारी को शहर की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अगली बैठक में जलदाय, सानिवि, डिस्कॉम, सीडीपीओ और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को बैठक में बुलाने के लिए विधिवत पत्र लिखने के निर्देश दिए।
कर्मचारीको बहाल करने की मांग
बैठकके दौरान पार्षद गुमानमल परमार शंकरलाल बंजारा सहित सत्ता विपक्ष के सभी पार्षदों ने निलंबित कर्मचारी प्रकाश कुमार को बहाल करने की मांग की। जिसपर अधिशाषी अधिकारी ने उक्त मामला न्यायालय के विचाराधीन होना बताया।
पार्षदोंका सम्मान किया
बैठकके शुभारंभ में अध्यक्ष सांवलाराम देवासी ने विधायक पूराराम चौधरी सहित मौजूद पार्षदों का साफा पहनाकर शॉल ओढाकर सम्मान किया। वहीं अधिशाषी अधिकारी जोधाराम विश्नोई ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सांवलाराम देवासी का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद मूंगीदेवी भील, जयसिंह राव,