नए स्कूल भवन का उद्घाटन आज
रामसीन. नईआंबातरी में बुधवार को रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल के हाथों स्कूल के नए भवन का उद्घाटन किया जाएगा। प्रधानाध्यापक मेगाराम रांगी ने बताया कि उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भीनमाल विघायक पूराराम चौधरी करेंगे। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी राकेश पुरोहित, अति. जिला परियोजना अधिकारी भंवरसिंह चारण, बीईईओ नींबाराम चौधरी तथा सरपंच जैसाराम पुरोहित कमलवीरसिंह होंगे।