- Hindi News
- ट्रेकिंग में एनसीसी सिरोही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
ट्रेकिंग में एनसीसी सिरोही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
भीनमाल| स्थानीयजीके गोवाणी राजकीय पीजी कॉलेज के एनसीसी प्रभारी केप्टेन कोमल कत्याल के नेतृत्व में 4 राज (इंडेप) कं. एनसीसी सिरोही ने गुजरात में आयोजित सरदार पटेल नर्मदा ट्रेक नवंबर-दिसंबर 2014 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ट्रेकिंग के दौरान आयोजित राज्यों की संस्कृति सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी ट्रेकिंग टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर डिविजन की अंतर्राज्यीय प्रतिस्पद्र्धा में टीम उपविजेता रही। ट्रेकिंग टीम में भीनमाल कॉलेज के सीनियर कैडेट सार्जेंट खीमाराम, कार्पोल गुलाबाराम, लांस कार्पोल दिनेश, कैडेट मुकेश कुमार, रणजीत कुमार, निंबाराम जालोर कॉलेज के कैडेटस भोमाराम, विक्रम कुमार, खंगाराराम, राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार देवाराम शामिल थे।
केप्टन कोमल कत्याल ने बताया कि सिरोही कॉलेज के 7 कैडेटस को मिलाकर कुल 19 सीनियर डिविजन कैडेटस एक एनसीसी ऑफिसर ने भाग लिया।