पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • द्वितीय सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार आज

द्वितीय सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दवेमनावत कपिंजल गौत्र का द्वितीय सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार गुरुवार को स्थानीय बकस्थली माता मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। कपिंजल परिवार के उपाध्यक्ष महेश दवे ने बताया कि कार्यक्रम के तहत वैदिक अनुष्ठानपूर्वक यज्ञ एवं दिव्य मंत्रोच्चार के साथ 20 बटुकों को जनेऊ संस्कार दिया जाएगा। जिसमें राजस्थान गुजरात सहित देशभर से बड़ी संख्या में समाजबंधु शिरकत करेंगे। यज्ञोपवित के बाद शाम को बटुकों की काशीयात्रा का आयोजन होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को बैठक का आयोजन कर कार्यक्रम की सफलता के लिए कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां बांटी गई। इस अवसर पर संरक्षक आनंदीलाल दवे, अध्यक्ष पारसमल दवे, उपाध्यक्ष शिवदयाल दवे, महासचिव किशोर दवे, डा. अरुण दवे, टीकम दवे, अशोक दवे कालू दवे सहित कई जने मौजूद थे।