- Hindi News
- मानवाधिकार सप्ताह के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन
मानवाधिकार सप्ताह के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन
स्थानीयजीके गोवाणी राजकीय पीजी कॉलेज में मानवाधिकार सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य डा. शिप्रा रानी ने बताया कि मानवाधिकार सप्ताह के तहत नारा लेखन, निबंध भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ-चढकर भाग लिया। बुधवार को नवचयनित आरजेएस मदनलाल बालोटिया के मुख्य आतिथ्य, कार्यवाहक प्राचार्या डा. शिप्रा रानी की अध्यक्षता अधिवक्ता सुरेश बोहरा के विशिष्ट आतिथ्य में मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मदनलाल बालोटिया ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित करने के गुर बताए।
उन्होंने कहा कि जीवन में कार्य कार्य असंभव नहीं है, सत्त प्रयास करने पर मुश्किल से मुश्किल कार्य में भी सफलता अर्जित की जा सकती है। अधिवक्ता सुरेश बोहरा ने मानवाधिकार की व्यापक जानकारी देते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न, बाल-विवाह, बालश्रम, भू्रण हत्या एवं शिक्षा के अधिकार से वंचित करना जैसे मुद्दों पर मानवीय अधिकारों का उल्लंघन रोकना हर नागरिक का कर्त्तव्य है। कार्यवाहक प्राचार्या डा. शिप्रा रानी ने महाविद्यालय के पूर्व छात्र मदनलाल बालोटिया के आरजेएस में चयनित होने पर बधाई दी। उन्होने बताया कि इस अवसर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेता को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन डा. अरुण दवे ने किया। इस अवसर पर डा. मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद इरफान भी मौजूद थे।
जालोर. मानवाधिकारदिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती छात्रा उपस्थित छात्राएं। फोटो भास्कर
सांचौर. उपकारागृहमें विधिक जानकारी देते अतिथि।