बैठक में जीत पर खुशी जताई
भीनमाल . एनएसयूआईकी बैठक बुधवार को स्थानीय राजकीय पीजी कॉलेज में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विकास मांजू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में चारों सीटों पर एनएसयूआई की जीत पर खुशी जताई इस अवसर पर छात्र नेता भजन मांजू, भरत जाणी, कमलेश सियाक, रेवाराम चौहान, सुरेश मेघवाल, श्रवण ढाका, दिनेश खींचड़, विक्रम सैन सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।