अब प्रधान पद के लिए मचेगा घमासान
पंचायतराज चुनाव को लेकर इस बार भीनमाल पंचायत समिति क्षेत्र में कांग्रेस को सीट बरकरार रखने तो भाजपा को कब्जा करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ेगी। हालांकि दोनों ही दलों प्रधान पद के दावेदारों की निगाहे 18 19 दिसंबर को होने वाली आरक्षण को लेकर लॉटरी लगी हुई है। केंद्र राज्य के बाद निकाय चुनावों में मतदाताओं का रुझान सत्ताधारी दल की तरफ होने और कांग्रेस में गुटबाजी के चलते निकाय चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था।
निकाय चुनाव समाप्त होते ही सत्ताधारी दल भाजपा ने गांवों की सरकार में भाजपा का परचम फहराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर जालोर में गत दिनों राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिह लखावत ने भीनमाल सहित जिलेभर में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठकों का आयोजन कर पंचायत चुनावों में भाजपा का परचम फहराने के लिए कमर कसने का आह्वान किया था। उसके बाद से भाजपा में जिला प्रमुख, प्रधान सरपंच के दावेदारों ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित सीटों को तलाशना शुरू कर दिया है। जबकि कांग्रेस की तरफ से अभी तक पंचायत चुनावों को लेकर कोई हलचल या तैयारी नजर नहीं रही है। हालांकि दोनों ही दलों से कई कद्दावार नेता उनके रिश्तेदार इसकी दौड़ में लगे हुए है।
चौपालोंपर चर्चा जोरों पर
लॉटरीसे पूर्व ही सरपंच पद के गांव की चौपालों पर सरपंच पंच के पद को लेकर चर्चाएं जोरों पर है। उक्त पदों के दावेदारों ने बाकायदा लोगों के बीच बैठकों का दौर शुरू कर दिया है, ताकि लॉटरी के बाद उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़े।
कांग्रेस वोट बैंक पर नजर
भीनमालविधायक पूराराम चौधरी लगातार पांच बार चुनाव लड़कर तीन बार विधायक चुने गए। वे पंचायत चुनावों में भाजपा का परचम फहराकर गत विधानसभा चुनावों की लीड को बरकरार रखना चाहते हैं। ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में पुन: जीत के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़े। विधायक चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में जातीय जनाधार वाले कार्यकर्ताओं की खोजबीन शुरू कर दी है। कई दावेदारों ने विधायक सांसद के माध्यम से आलाकमान तक लोबिंग भी शुरू कर दी है।
लॉटरी18 19 को
उपखंडअधिकारी केशव मिश्रा ने बताया कि पंचायत चुनावों को लेकर पंचायत समिति जसवंतपुरा के सरपंच वार्डपंचों की लॉटरी 18 दिसंबर