पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र अनिश्चितकालीन धरने पर

छात्र अनिश्चितकालीन धरने पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयजीके गोवाणी राजकीय पीजी कॉलेज में रिक्त पदों को भरवाने की मांग को लेकर एनएसयूआई की ओर से एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दिया गया। सवेरे 10 बजे एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण ढाका, नगर अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, कॉलेज अध्यक्ष कमलेश सियाक ब्लॉक उपाध्यक्ष युनूस खान भाटी के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। छात्र नेताओं ने सत्ताधारी दल के नेताओं पर कॉलेज समस्याओं की अनदेखी कर छात्रों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए चेताया कि जब तक उनकी मांगों पर अमल नहीं किया जाएगा, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। दोपहर बाद सभी छात्र जुलूस के रुप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां करीब आधे घंटे तक मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर आक्रोश जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी केशव मिश्रा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर शीघ्र समाधान करवाने की मांग की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रवक्ता श्रवणसिंह राव, दिनेश मांजू, प्रेम बागरी, सूर्यदेवसिंह, अमृत राणा, सोमताराम, राणाराम जाट, दीपक देवासी, देवाराम जाट, मदनलाल, भगवानाराम जाणी, सुरेश जाणी और प्रकाश गोदारा सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।

कलसे भूख हड़ताल

एनएसयूआईअध्यक्ष कमलेश सियाक ने बताया कि गुरुवार को सत्ताधारी दल प्रशासन की ओर से उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो शुक्रवार से भूख हड़ताल प्रारंभ की जाएगी।

एबीवीपीने जताया आक्रोश

कॉलेजमें रिक्त पद भरवाने सहित अन्य समस्याओं को लेकर एबीवीपी की बैठक बुधवार को नगर मंत्री चैनाराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर शीघ्र रिक्त पद भरवाने की मांग की। बैठक में भंवर पंवार, भारत पटेल, नरेश मैला, गिरीश अग्रवाल, कमलसिंह, करण पुरोहित और रेखाराम सहित कई छात्र मौजूद थे।

भीनमाल. उपखंडकार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता।