पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनोग्राफी सेंटर का हो प्रभावी निरीक्षण : कलेक्टर

सोनोग्राफी सेंटर का हो प्रभावी निरीक्षण : कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिकित्सास्वास्थ्य विभाग के पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर राजन विशाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर विशाल ने कन्या भ्रूण हत्या घटते लिंगानुपात को रोकने के लिए 104 टोल फ्री सेवा का प्रचार-प्रसार करने की बात कही। इसके लिए उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए पोस्टर लगाने, वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता सहित संगोष्ठियां आयोजित करने तथा होर्डिंग्स लगाने की बात कही। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को सोनोग्राफी सेंटरों का प्रभावी निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में श्रद्धा हॉस्पिटल, भीनमाल का सोनोग्राफी रजिस्ट्रेशन करने डॉ. वीआर चौधरी को सोनाोलोजिस्ट के रूप में कार्य करने की अनुमति के प्रस्तावों पर चर्चा के साथ स्वीकार किया गया। बैठक में सीएमएचओ डॉ. डीसी पुंसल, डीपीएम चरणसिंह, डॉ. घनश्याम त्रिपाठी, पीसीपीएनडीटी समन्वयक शंकर सुथार, सहायक निदेशक अभियोजन रामप्रकाश खाबानी, डॉ. . सोहन कडाला, डॉ. प्रदीप बंदवाल डॉ. वीआर चौधरी उपस्थित थे।