पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में झलका उत्साह

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में झलका उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विवेकानंदसेकंडरी पब्लिक स्कूल में हिंदी सप्ताह के तहत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भारत विकास परिषद अध्यक्ष पदमाराम चौधरी, सुश्री नीलम पंवार संस्था सचिव प्रमोद दवे की उपस्थिति में आयोजन किया गया। संस्था प्रधान संजू दवे ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 40 नन्हे-मुन्हे बच्चों ने सैनिक, आदिवासी, मराठी, गुजराती पंजाबी सहित विभिन्न रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुति दी। अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से मातृृभाषा हिंदी का अधिकाधिक उपयोग करने की बात कही। प्रतियोगिता में राजेंद्र पारख ने प्रथम, आयुष लाहोटी रेणुका ने द्वितीय तथा रैना शर्मा मनीष ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुकेश कुमार, पारस कुमार, जितेंद्र सुंदेशा, प्रवीण गहलोत, महेंद्र नवल, अभिषेक, भंवरी मीणा, अरुणा वकोमल सुंदेशा सहित स्कूल स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।

भीनमाल.संस्कारविद्या मंदिर उप्रावि कुशलापुरा में हिंदी पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी नम्रता कंवर चौहान ने बताया कि शब्द लेखन में जहीर खान बागवान, सौरम चौधरी गुलिया बानो, चित्रकला में मुस्कान खान, रिंकू कंवर विमला कुमारी, सुलेख में आदिल मोहम्मद, छगन मेघवाल इकबाल खान और स्मरण शक्ति ज्ञान में अल्पेश कंवर, कृष्ण चौधरी साहिना बानो, श्रुति लेखन में ललिता कंवर, जितेंद्र देवासी किरण कंवर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक टीकमाराम भाटी, अध्यापक प्रफुल्ल कुमार, लाखाराम भंवरलाल देवड़ा हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान दीपाराम देवासी पदमाराम दर्जी की ओर से छात्रों को परुस्कृत किया गया।





इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय स्टाफ मौजूद था।

> जालोर. हिंदी सप्ताह के तहत विवेकानंद स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फोटो| भास्कर