पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खजूरिया नाले से कचरा हटवाने की मांग

खजूरिया नाले से कचरा हटवाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल. स्थानीयदासपां रोड के करीब दर्जनभर वाशिंदों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर खजूरिया नाला में नगरपालिका अस्पतालकमिर्यों की ओर से डाले गए कचरे को हटवाने की मांग की है। मोहल्लावासी लूकाराम, जीवाराम, सांवलाराम, दिनेश कुमार, रमेश कुमार, कृष्ण कुमार और अशोक कुमार सहित करीब दर्जनभर लोगों की ओर से सौंपे ज्ञापन में बताया कि नगरपालिका कर्मचारियों अस्पतालकर्मियों की ओर से रोजाना खजूरिया नाले में कचरा बायोवेस्ट डालने की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ज्ञापन में कचरे को हटवाने भविष्य में खजूरिया नाला में कचरा नहीं ड़ालने के लिए सफाई कर्मियों को पाबंद करवाने की मांग की है।