आर्य समाज की कार्यकारिणी गठित
भीनमाल. आर्यसमाज की बैठक स्थानीय आर्य समाज मंदिर में आयोजित हुई, जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में जवाहरसिंह राव, बाबूलाल सोनगरा जगदीश नागर संरक्षक, भंवरलाल जीनगर प्रधान, राजेंद्रसिंह सोढा उप प्रधान, राजेश सोनी मंत्री, शंकरलाल फुलवारिया उप मंत्री, गंगाराम फुलवारिया कोषाध्यक्ष, राजेश सोनगरा उप कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं दिलीप चौहान प्रचार मंत्री, हीरालाल मेघवाल पुखराज सोनी उप प्रचार मंत्री, अर्जुन प्रजापत संगठन मंत्री, धीराराम चौधरी उप संगठन मंत्री, राजेश छीपा पुस्तकाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में सतीश सैन आर्यवीर अधीक्षकदाता, प्रवीण फुलवारिया शाखा नायक, महेंद्र फुलवारिया उपशाखा नायक, किशोर फुलवारिया विधि सलाहकार जितेंद्र छीपा यज्ञ व्यवस्थापक मनोनीत किए गए। मंत्री राजेश आर्य ने बताया कि रविवार को स्थानीय आर्य समाज मंदिर में सत्संग का आयोजन होगा।