प्रधानाध्यापकों की संगोष्ठी कल से
बीईईओभीनमाल के अधीनस्थ प्राथमिक उप्रा विद्यालयों के प्रधानाचार्यो एव नोडल प्रधानाध्यापकों की दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ संगोष्ठी गुरुवार से राउप्रावि कीरवाला में आयोजित होगी। बीईईओ मनोहरलाल गोदारा ने बताया कि संगोष्ठी में प्राथमिक उप्रा विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक डाक के साथ भाग लेना अनिवार्य है। जिन प्राथमिक विद्यालयों में एक ही अध्यापक है, वे अध्यापक इस संगोष्ठी में भाग नहीं लेंगे।