पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कार्यकताओं ने खुशी जताई

उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कार्यकताओं ने खुशी जताई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानके विधानसभा उप चुनावों में चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस के विजयी होने पर मंगलवार को कांग्रेसियों ने पटाखे जलाकर खुशी का इजहार किया। चुनाव परिणामों के रुझानों के साथ ही युकां के लोकसभा अध्यक्ष ऊमसिंह राठौड़ के कार्यालय में कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। जहां पटाखे जलाकर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पटवारी जगदीश प्रसाद बालोटिया, अधिवक्ता सर्जनसिंह राठौड़, छात्र नेता श्रवण ढाका, महिराम विश्नोई, सुरेश मेघवाल, सीएल गहलोत, कमलेश सियाक, श्रवणसिंह राव, मालाराम पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी मिठाई बांटकर पटाखे जलाकर कांग्रेस की जीत का जश्न मनाया।

रानीवाड़ा.उपचुनावमें कांग्रेस पार्टी के तीन विधानसभा क्षेत्रों में विजयी होने पर ब्लॉक काग्रेस कमेटी रानीवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने पटाखें छोड़ एक दूसरे का मुंह मीठा करवा खुशी का इजहार किया। पूर्व उपमुख्य सचेतक रतन देवासी ने इसे प्रदेश सरकार के झूठे वायदों का जनता का करार जवाब बताया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष परसराम ढ़ाका, अंबालाल चितारा, कृष्ण पुरोहित, जसवंतपुरा ब्लॉक जोईताराम पुरोहित, रहमान भाई, पारसमल जीनगर, गणेश देवासी मोडाराम भील के साथ कार्यकर्ता उपस्थ्ति थे।

रामसीन.विधानसभाउपचुनावों में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकरसिंह राठौड़ ने बताया कि कांग्रेस पर जनता ने भरोसा कर तीन सीटों पर विजय दिलाई है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मगन नामा, सेवाराम, मांगीलाल मूपाराम रांगी मौजूद थे।

सांचौर.गुजरातके उपचुनाव में डीसा विधानसभा से देवासी समाज के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोवाभाई देसाई के विजय होने पर देवासी समाज के लोगों ने बैठक कर खुशी जताई। इस अवसर पर दरगाराम देवासी, अर्जुन देवासी, पीराराम डेलीगेट, हमीराराम कारोला, अमराराम, बगदाराम, कृष्ण देवासी, छतराराम, मसराराम दिनेश कुमार सहित कई जने मौजूद थे।

आहोर.उपचुनावमेंकांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के भारी बहुमत से जीतने पर आहोर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवापटाखे फोडकर खुशी जताई। युवा कांग्रेस के आमसिंह परिहार ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर असहमति की मोहर लगाई है। इस अवसर पर मांगीलाल, यूसुफ खान, दिन