ओजोन दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
जालोरपौधशाला में वनस्पति, वन्यजीव पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों के तहत अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया जिसमें स्कूली बच्चों, अध्यापकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों वनकर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सीईओ जवाहर चौधरी उपवन संरक्षक आरके जैन ने ओजोन परत संरक्षण दिवस पर अपने विचार प्रकट किए। स्कूली बच्चों ने प्रतिवर्ष एक पौधा लगाने तथा उसकी सारसंभाल करने की प्रतिज्ञा ली। जेके गज्जा ने बच्चों को बिजली की बचत करने की शपथ दिलाई। इस दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय वन अधिकारी बंशीलाल खंडेलवाल ने किया।
भीनमाल.वनविभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर में जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को स्थानीय पंचायत समिति से उपखंड अधिकारी मंगलाराम पूनिया नहरी झंडी दिखा रवाना किया। रैली कचहरी रोड, खारी रोड सदर बाजार होते हुए रेंज कार्यालय पहुंची जहां संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी नारायण कृष्ण कल्ला वनपाल मगसिंह चौहान ने ओजोन परत के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वनपाल हरचंदराम परमार, बाबूसिंह, हंस कंवर बीजाराम बोस सहित वन सुरक्षा समिति बोरटा, कोटकास्तां, लेदरमेर, जुंजाणी, हातिमताई भागलभीम के सदस्य, गणमान्य नागरिक छात्र मौजूद थे।
जसवंतपुरा.वनविभाग की ओर से मंगलवार को ओजोन दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से तहसील मुख्यालय पर रैली का आयोजन किया गया। रैली वन विभाग कार्यालय से रवाना होकर बस स्टैंड, मेन बाजार, रेवदर रोड से होकर वन विभाग कार्यालय जाकर समाप्त हुई। विकास अधिकारी राकेश पुरोहित ने ओजोन परत के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी रणवीरसिंह टांक, प्रधानाचार्य मनोहरसिंह चारण, सत्यवीरसिंह, शारीरिक शिक्षक प्रमोद आनंदगिरी, वनकर्मी देवीसिंह धवला, जवानाराम उपस्थित थे।
करड़ा.विश्वओजोन परत संरक्षण दिवस पर मंगलवार को कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विष्णु विद्या मंदिर मे