- Hindi News
- राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रशिक्षण का समापन
राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रशिक्षण का समापन
रामाविभागलभीम में मंगलवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रधानाध्यापक नारायणलाल जीनगर ने बताया कि शिविर के दौरान कोच उदयसिंह चौहान शाशि छैलसिंह देवड़ा की ओर से छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। जीनगर ने बताया कि भागलभीम निवासी निकिता पुत्री रायमल जाट ने राजमहल राउमावि जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 19 वर्ष छात्रा वर्ग में बेलेंसिंग बीम, एनवीयन बार ऑल राउंड में रजत पदक प्राप्त किए। निकिता वर्तमान में वीर तेजा शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान मारवाड़ मुंडवा (नागौर) में अध्ययनरत है। निकिता के कुल तीन रजत पदक प्राप्त करने पर जिम्नास्टिक संघ जालोर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कोच शीला दत्ता का आभार जताया।