कॉलेज प्रशासन छात्र आमने-सामने
छात्रों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा आक्रोश जताया मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर खुलवाया ताला
भास्करन्यूज. भीनमाल
जीकेगोवाणी राजकीय पीजी कॉलेज छात्र संघ कार्यालय के उद्घाटन को लेकर मंगलवार को कॉलेज प्रशासन छात्र नेताओं के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्साए छात्रों ने छात्र संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा आक्रोश जताया। समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर कॉलेज प्रशासन को पुलिस की सहायता से गेट खुलवाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार छात्र संघ द्वारा कार्यालय का उद्घाटन 18 सितंबर को करवाने की मांग की जा रही है। मंगलवार को अध्यक्ष भावना काबावत, महासचिव महीराम विश्नोई, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण ढाका, संयुक्त सचिव अमृतलाल राणा, छात्र नेता श्रवणसिंह राव और भागू काबावत के नेतृत्व में छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ने के साथ धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज प्रशासन की ओर से समझाइश करने के बावजूद मुख्य द्वार नहीं खोलने पर पुलिस को सूचना दी तो एसआई चिमनाराम चौधरी मय दल ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों से समझाइश का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस छात्रों के बीच खासी गहमा-गहमी भी हुई। करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद पुलिस की ओर से छात्रों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की चेतावनी के बाद छात्र द्वार खोलने को राजी हुए। इसके बाद अध्यक्ष के नेतृत्व में छात्र जुलूस के रुप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां शिक्षा मंत्री कलेक्टर के नाम तहसीलदार विशनाराम देवड़ा को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज प्रशासन की मनमानी को रोकने तथा निर्धारित समय पर छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन करवाने में सहयोग करने की मांग की। इससे पूर्व छात्रों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया।
कॉलेजप्रशासन पर राजनीति का आरोप
छात्रसंघ संयुक्त सचिव महीराम विश्नोई मनोनीत सांस्कृतिक सचिव श्रवण कुमार ढाका ने कार्यवाहक प्राचार्या डा. शिप्रा रानी पर आरोप लगाया कि छात्र संघ कार्यालय उद्घाटन में अध्यक्ष के रुप में युकां लोकसभा क्षेत्रअध्यक्ष ऊमसिंह राठौड़ को आमंत्रित किया गया है, जबकि डा. शिप्रा रानी पूर्व विधायक डॉ. समरजीतसिंह को बुलाना चाहती है। इस बात को लेकर कार्यवाहक प्राचार्या छात्र संघ कार्य