पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक नेताओं ने निदेशक से की वार्ता

शिक्षक नेताओं ने निदेशक से की वार्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षकोंकी विभिन्न समस्याओं को लेकर राजस्थान शिक्षक संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बीकानेर में माध्यमिक शिक्षा निदेशक से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों की करीब आधा दर्जन समस्याओं के समाधान को लेकर दोनों पक्षों में सहमति बनी। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री पूनमचंद विश्नोई ने बताया कि वार्ता के दौरान संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक जगदीश प्रसाद ढाका, सचिव रामस्वरूप चतुर्वेदी, बीकानेर जिलाध्यक्ष गुरु चरणसिंह मान और प्रदेश सलाहकार मोहम्मद इलियास जोइया सहित बड़ी संख्या में शिक्षक नेता मौजूद थे।

येरखी मांगे : वार्ताके दौरान द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नतियां 19 सितंबर को राजस्थान लोकसेवा आयोग के निर्देशानुसार जयपुर में करवाने, 1 जून 2006 से पदस्थापित द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की वेतन विसंगतियों के निराकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग को भेजने, शिक्षक समानीकरण की गाइडलाइन जारी करवाने, विद्यालय एकीकरण की विसंगतियों का 20 सितंबर तक निस्तारण करवाने, शिक्षकों के लिए वेतन का बजट एक मुश्त जारी करवाने तथा पातेय वेतन में कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नतियां माह सितंबर 2014 तक पूर्ण करवाने को लेकर सहमति बनी।