दो कक्षाओं के बच्चे एक साथ पढ़ रहे
सात माह से क्षतिग्रस्त पड़े कक्षा कक्ष
भास्करन्यूज. भीनमाल
राउप्रावि बूटडिय़ा नाड़ी (पावली) में कक्षा कक्षों की दीवार क्षतिग्रस्त होने और छत का प्लास्टर उखड़ने की वजह से पिछले सात माह से दो-दो कक्षाओं के छात्रों को साथ बिठाकर अध्ययन करवाया जा रहा है। इस कारण अध्ययन कार्य प्रभावित होने के साथ विद्यालय प्रशासन को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि राउप्रावि बूटडिय़ा नाड़ी में गरीब पिछड़े तबके के कक्षा एक से 8 में करीब 300 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। शेष|पेज18
जो2-3 किलोमीटर का सफर तय कर ढाणियों से विद्यालय पहुंचते है। करीब सात माह पूर्व विद्यालय के दो कक्षों की दीवार में दरारे आने और छत का प्लास्टर उखड़ने की वजह से उक्त कमरें नाकारा पड़े है। इस कारण विद्यालय प्रशासन को दो-दो कक्षाओं को साथ में बिठाकर अध्ययन करवाना पड़ता है। कई बार विद्यालय प्रांगण में पेड़ के नीचे छात्रों को बैठाकर अध्ययन करवाया जाता है। अभिभावक जयसिंह, सुजानसिंह, चमनाराम कस्तुराराम ने बताया कि उक्त कमरों के नवीनीकरण के लिए कई बार जिला शिक्षा अधिकारी और बीईईओ को भी लिखित मौखिक रूप में अवगत करवाया गया, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। अभिभावकों ने चेताया कि यदि क्षतिग्रस्त कक्षों के नवीनीकरण के लिए शीघ्र ही बजट आवंटन नहीं किया गया, तो मजबूरन छात्रों के साथ अभिभावकों को विद्यालय के ताला जड़कर धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।
महिलाअभिभावकों ने जताई नाराजगी
अभिभावकमोतीदेवी, सुबटीदेवी, लहरीदेवी, तारीदेवी, उगमदेवी ने बताया कि एक तरफ राज्य की महिला मुख्यमंत्री बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के मार्फत पानी की तरह पैसा बहा रही है। वहीं दूसरी तरफ राउप्रावि बूटडिय़ा नाड़ी में बड़ी संख्या में गरीब पिछड़े तबके की छात्राएं अध्ययनरत होने के बावजूद क्षतिग्रस्त कमरों का निर्माण नहीं करवाने की वजह से छात्राओं का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
अबलगाई विधायक से गुहार
शनिवारको एसएमसी अध्यक्ष नरेश कुमार के नेतृत्व में दर्जनों अभिभावकों ने रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल को ज्ञापन भेजकर विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कक्षा कक्षों के नवीनीकरण के लिए विधायक कोष से बजट आवंटन करवाने की गुहार की है।
पंचायत का प