- Hindi News
- ग्रामीण सहभागिता के साथ बनाएं वार्षिक कार्य योजना : सक्सेना
ग्रामीण सहभागिता के साथ बनाएं वार्षिक कार्य योजना : सक्सेना
जालोर. महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिला परिषद सभा कक्ष में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में जयपुर के अधिशासी अभियंता अरविंद सक्सेना ने कहा कि एमजी नरेगा की वार्षिक कार्य योजना में ग्रामीण सहभागिता को देखते हुए वार्षिक कार्य योजना बनानी चाहिए। ताकि ग्रामीण विकास की योजनाओं को अधिकाधिक गति मिल सके। वे गुरुवार को जिला परिषद में एमजी नरेगा की वार्षिक कार्य योजना के लिए जिले के रानीवाड़ा, सायला, भीनमाल, आहोर जसवंतपुरा के समस्त तकनीकी अधिकारियों पंचायत प्रसार अधिकारियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वार्षिक प्लान एवं श्रम बजट ग्रामीण सहभागिता ग्रामीणों की जरूरत के कार्यों को वार्षिक कार्य योजना में प्राथमिकता देकर ग्राम सभा में बजट प्रस्तुत करना चाहिए। इस अवसर पर सिरोही के अधिशासी अभियंता वासुदेव चारण जालोर के अधिशासी अभियंता मोहनराम विश्नोई ने एमजी नरेगा की प्रक्रिया नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जबकि वाटर शेड के सी.पी. बागडी ने वाटरशेड की भूमिका एवं प्राकृतिक जल स्रोत के बारे में विस्तार से समझाया।