पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी शुरू

दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल. ब्लॉकस्तरीय प्राथमिक उप्रा विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ गुरुवार को राउप्रावि कीरवाला में जिला शिक्षा अधिकारी मधुसूदन बागरानी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीसी भंवरसिंह चारण ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में बीईईओ मनोहरलाल गोदारा, एबीईईओ गोपीचंद विश्नोई भरत कुमार शर्मा मौजूद थे। इस दौरान नामांकन, ठहराव, रीडिंग केंपेन, शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर कमलकिशोर चौधरी, जोधाराम चौधरी, गोपीचंद विश्नोई, बंशीलाल, समेलाराम देवासी, पारसमल सांखला, भंवरसिंह भाटी, परसराम कंसारा, बाबूलाल विश्नोई, भंवर भारती सहित बड़ी संख्या में संस्था प्रधान मौजूद थे।

भीनमाल. प्रधानाध्यापकोंकी वाकपीठ संगोष्ठी में मंचासीन अतिथि उपस्थित संस्था प्रधान।