पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े, अस्पताल में लगी कतार

मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े, अस्पताल में लगी कतार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कभीतेज बारिश से मौसम में ठंडक तो कभी एकदम से तेज गर्मी। मौसम के इस बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रति कूल असर पड़ रहा है। मौसमी बीमारियों की चपेट से हॉस्पिटल में भी मरीजों की तादाद बढ़ गई है।

हालात यह है कि सरकारी अस्पताल में अाने वाले मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। यदि प्राइवेट जिले के अन्य राजकीय अस्पतालों की संख्या जोड़ी जाए तो यह काफी ज्यादा हो जाएगी। अस्पताल प्रभारी डॉ. एमएम जांगिड़ ने बताया कि पिछले करीब 15-20 दिनों से मौसम में आए बदलाव और मच्छरों की वजह से बुखार, खांसी, उल्टी दस्त के मरीजों में इजाफा हुआ है। गत माह अस्पताल की ओपीडी 300-350 थी, जो इस माह बढकर करीब 500 तक पहुंच गई है। इस कारण अस्पताल समय के बाद भी प्रतिदिन एक-दो घंटे अतिरिक्त बैठकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यही हाल शहर के निजी अस्पतालों का बना हुआ है। जहां अस्पताल खुलने से पूर्व ही मरीजों का जमघट लग जाता है, जो देर रात तक लगा रहता है। मौसमी बीमारी के मरीजों में इजाफा होने की वजह से रक्त जांच के लिए लेबोरेट्री पर भी भीड़ देखी जा रही है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से बच्चे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

ये बरतें सावधानियां

अस्पतालप्रभारी डॉ. एमएम जांगिड़ ने बताया कि बारिश के कारण पानी साफ नहीं रहा है। ऐसे में पानी छानकर या फिर उबालकर पीना चाहिए। मच्छर भी काफी पनप रहे हैं। मच्छर से बचाव करना चाहिए। रात्रि में साेते समय पूरे कपड़े पहनने चाहिए, ताकि मच्छर काट नहीं पाए। रात्रि में मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। सड़ी गली बासी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। चीजों को ढंककर रखना चाहिए।

भीनमाल. स्थानीयराजकीय अस्पताल में इलाज के लिए उमड़े मरीज।