पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की बैठक में नगर पालिका चुनावों को लेकर रणनीति तय

कांग्रेस की बैठक में नगर पालिका चुनावों को लेकर रणनीति तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरएवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को स्थानीय शिवराज सेवा सदन में नगरपालिका अध्यक्ष हीरालाल बोहरा, जिला उपाध्यक्ष ईशराराम विश्नोई, ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल भट्ट नगर अध्यक्ष कपूरचंद जीनगर की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में आगामी नपा चुनावों में पार्टी का परचम फहराने के लिए रणनीति तय की गई। ब्लॉक प्रवक्ता वरधाराम जीनगर ने बताया कि बैठक में कांग्रेसी पार्षदों को विजयी बनाने के लिए वार्ड स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति कर कांग्रेस समर्थित वोटरों के नाम जुड़वाने और बोगस वोटरों के नाम कटवाने के निर्देश दिए इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ईशराराम विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते 9 माह के भीतर ही प्रदेश की जनता ऊब चुकी है, इसलिए अब कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीतियों से अवगत करवाकर नगरपालिका पंचायत चुनावों में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को आपसी मनमुटाव भुलाकर चुनावी तैयारियों में जुटने की जरूरत है। नपा अध्यक्ष हीरालाल बोहरा ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए वार्ड स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी मनमुटाव भुलाकर चुनावी तैयारियों में जुटना होगा, तब जाकर अगले चुनावों में सफलता मिलेगी। प्रवक्ता वरधाराम मेघवाल ने संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव योगेंद्रसिंह दहिया, पूर्व पार्षद भारताराम सुंदेशा, दिनेश खेतावत, पार्षद हकीम खान, पूर्व पार्षद सताराम मेघवाल, कन्हैयालाल बोस, शिवनारायण विश्नोई, डूंगराराम, शौकत अली बेहलिम, सैय्यद अमजद अली, अमराराम मेघवाल, सुनील पेंटर, चुन्नीलाल, पार्षद लालचंद, भलाराम देवासी, जीवसिंह और राकेश कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

जालोर. ब्लॉककांग्रेस कमेटी की बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी।