कांग्रेस की बैठक में चुनावों पर चर्चा
कांग्रेसकमेटी की बैठक युवा लोक सभा क्षेत्र अध्यक्ष ऊमसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में सोमवार को स्थानीय कार्यालय में आयोजित हुई।
बैठक में आगामी नगरपालिका चुनावों में कांग्रेस की सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। राठौड़ ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है, इसलिए नगरपालिका चुनावों में कांग्रेस की सफलता के लिए एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने की आवश्यकता है। राठौड़ ने कहा कि अबकी बार नगरपालिका चुनावों में जिताऊ टिकाऊ कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष गुमानमल परमार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र राठी, जितेंद्र कसाना, देवीलाल जीनगर, सतीश जीनगर, श्रवण ढाका, कमलेश सियाक, सीएल गहलोत, प्रेम कुमार, सोमताराम, श्रवणसिंह राव, अशोक सैन, अधिवक्ता सर्जनसिंह राठौड़, ओमकारसिंह और भभूतसिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।