विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक वन भ्रमण
भीनमाल. चाणक्यविद्या पीठ उमावि की ओर से शैक्षिक वन भ्रमण का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य गोपीलाल गौड़ ने बताया कि अरावली पर्वत माला स्थित कांबेश्वर तीर्थ धाम, शनि धाम एवं पावापुरी के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने श्रमदान किया। भ्रमण के दौरान छात्रों को प्राकृतिक वातावरण, भूगोल, इतिहास आध्यात्मिक ज्ञान से अवगत करवाया गया। इस दौरान सह प्रभारी बंशीलाल गौड़, एमडी सांवलसिंह लोल, सुरेश एम जांगिड़, जितेंद्र कुमार त्रिवेदी, नरेश कुमार सांखला और हरीश पटेल साथ थे।
भीनमाल. चाणक्यविद्या पीठ की ओर से वन भ्रमण के दौरान ग्रुप में बैठक छात्र।