पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविर में आठ सौ परिवारों ने करवाया नामांकन

भामाशाह शिविर में आठ सौ परिवारों ने करवाया नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गुडा बालोतान

निकटवर्तीकंवला गांव स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र परिसर में शुक्रवार से आयोजित को रहे भामाशाह योजना के तीन दिवसीय नामांकन शिविर में सोमवार तक करीब आठ सौ परिवारों के सदस्यों का नामांकन किया गया। सोमवार को शिविर का आयोजन तहसीलदार शंकराराम गूजर के मुख्य आतिथ्य भामाशाह योजना ब्लॉक स्तरीय अधिकारी बीडीओ टिकमाराम चौधरी एवं सरपंच छोगसिंह खिंची, सीडीपीओ शोभा चारण, भाद्राजून उप तहसीलदार गुलाबसिंह की मौजूदगी में हुआ। योजना के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी बीडीओ टिकमाराम चौधरी ने बताया कि कंवला ग्राम पंचायत की आबादी करीब 5 हजार के आस पास है। कंवला ग्राम पंचायत के कंवला, चवरड़ा सुगालिया सिंधलान गांव के 9 वार्डों में निवासरत करीब 13 सौ परिवारों के आठ सौ परिवारों के सदस्यों का नामांकन किया गया इस मौके पर आरआई रतनलाल मीणा, भूति आयुष चिकित्सा प्रभारी बनवारीलाल शर्मा, भूति बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक त्रिलोक टांक तथा पटवारी पूनमसिंह राजपुरोहित मौजूद थे।

गुडा बालोतान. कंवलागांव में आयोजित भामाशाह शिविर में उमड़े ग्रामीण।

भीनमाल. स्थानीयनगरपालिका परिसर में आयोजित भामाशाह नामांकन शिविर में उमड़े लोग।

मांडवला में भामाशाह शिविर आज