- Hindi News
- अग्रसेन महोत्सव में बच्चों ने दिखाया दमखम
अग्रसेन महोत्सव में बच्चों ने दिखाया दमखम
अग्रवालसमाज जालोर के तत्वावधान में अग्रसेन भवन में चल रहे श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महोत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में समाज के लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। अग्रवाल नवयुवक मंडल के मीडिया प्रभारी भरत गोयल ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन शाम 4 बजे तक ग्रुप में कक्षा 6 सेे 12 तथा ग्रुप में पुरुषों महिलाओं के लिए बौद्धिक परीक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिनमें प्रतिभागी सवालों के जवाब देने के लिए दिमागी घोड़े दौड़ाते नजर आए। वहीं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में युवकों महिलाओं ने जीत के लिए संगीत की ताल के साथ मशक्कत की। इस दौरान रस्सा-कस्सी निशानेबाजी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष नरेंद्र बालू, श्याम गोयल, माणकलाल, संजय, महेंद्र, अंकुश अग्रवाल लोकेंद्र सहित समाज के पुरुष महिलाएं उपस्थित थे।
भीनमाल.अग्रवाल नवयुवक मंडल की ओर से रविवार रात्रि को स्थानीय अग्रसेन भवन में बाल मेले का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों की व्यवस्था की गई। इस दौरान बच्चों को मास्क पहनाए गए तथा कठपुतली कार्यक्रम का आयोजन हुआ। टैटू आर्टिस्ट ने भी बच्चों के हाथ पर विभिन्न प्रकार के टैटू बनाए। मेले में लॉटरी, गन शूटिंग, रिंग गेम, रंगों की बहार गेम, सांप सीढ़ी, वेगेन व्हील, स्टंपिंग, बजर गेम, बास्केट बॉल ड्राइविंग गेम सहित विभिन्न गेम का आयोजन हुआ, जिसमें बढ़-चढ़कर बालकों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न पकवानों का भी लुत्फ भी उठाया।
आज होगा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
जयंतीमहोत्सव के तहत मंगलवार को शाम 8 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत फैंसी ड्रेस, एकल सामूहिक नृत्य तथा एकलगान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं दिन में अलग-अलग वर्ग में बेडमिंटन, केरम, विवाहित जोड़ों के लिए इशारा समझो प्रतियोगिता तथा धार्मिक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
मेंढक दौड़ में तुषार, तो चम्मच दौड़ में स्नेहा प्रथम
अग्रसेनजयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मीडिया प्रभारी गोयल ने बताया कि
मेंढक दौड़ तुषार ने प्रथम यश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चम्मच दौड़ में स्नेहा प्रथम सेजल अग्रवा