पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बार एसोसिएशन के चुनाव 12 को

बार एसोसिएशन के चुनाव 12 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारएसोसिएशन भीनमाल के चुनाव शुक्रवार को संपन्न होंगे। चुनावों को लेकर दावेदारों की ओर से मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क बनाना प्रारंभ कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मंछाराम पुरोहित ने बताया कि बुधवार को सवेरे 10 से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। गुरुवार को सवेरे 10 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, दोपहर 12 से शाम 3 बजे तक नाम वापस और उसके बाद चुनाव लड़ने के योग्य उम्मीदवारों की सूची प्रकाशन किया जाएगा। शुक्रवार को सवेरे 10 से दोपहर 3 बजे तक मतदान और उसके बाद मतगणना परिणामों की घोषणा की जाएगी।

उम्मीदवार की योग्यता

निर्वाचन अधिकारी श्रवणसिंह राव के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए 15 वर्ष सचिव पद के लिए 10 वर्ष की प्रेक्टिस होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की अभिभाषक संघ में देनदारी बकाया नहीं होनी चाहिए।