पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल सोसायटी की बैठक संपन्न

मेडिकल सोसायटी की बैठक संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानमेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक विधायक पूराराम चौधरी उपखंड अधिकारी केशव मिश्रा की मौजूदगी में आयोजित हुई। अस्पताल प्रभारी डा. एमएम जांगिड़ ने बताया कि बैठक में वर्ष 2013-14 के दौरान किए गए आवश्यक खर्चो का अनुमोदन, आरएमआरएस के तहत कार्यरत वाहन चालक को 5500 रुपए इलेट्रिशियन को 2750 रुपए प्रतिमाह देने, अस्पताल के धर्मशाला निर्माण के लिए सुलभ शौचालय के पास रिक्त भूमि अस्पताल विस्तार के लिए वनविभाग की रिक्त भूमि आवंटन के लिए नगरपालिका को प्रस्ताव भेजने, अस्पताल परिसर में स्थित दुकान को खाली करवाने के लिए एक माह का नोटिस देने, सानिवि के माध्यम से दुकान की राशि का तकमीना बनवाकर दुकान को क्रय करने, सहकारी उपभोक्त भंडार लिमिटेड का प्रतिमाह 400 रुपए किराया की बजाय डीएलसी दर के अनुमात में किराया वसूलने, अस्पताल परिसर में स्थित जर्जर आवास को डिस्मेंटल करवाकर नए आवास बनवाने, 300 एमएम की एक्स-रे मशीन के लिए 15 लाख रुपए जनरेटर खरीद के लिए नगरपालिका की ओर से पूर्व में लिए गए प्रस्ताव के अनुरुप पत्र लिखने, कंप्यूटर खरीदने, नगरपालिका के मार्फत शववाहिनी खरीदने और अस्पताल में दो होमगार्ड की नियुक्ति के लिए उपखंड अधिकारी जिला कमांडेड होमगार्ड को पत्र लिखने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक के अंत में विधायक पूराराम चौधरी ने अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खरीदने के लिए विधायक मद से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। बैठक में नपा अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, डा. अक्षय बोहरा, डा. सोहनराज जैन, डा. मुकेश गुप्ता, डा. नेमीचंद संघवी, डा. नरपतदान चारण, दिनेश खंडेलवाल राजेंद्र नागर भी मौजूद थे।