पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदू सम्मेलन को लेकर बैठक

हिंदू सम्मेलन को लेकर बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल. राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ की ओर से आगामी 11 जनवरी को शहर में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन पथ संचलन को लेकर मंगलवार को स्थानीय श्रीमाल नगर में जिला प्रचारक गोपाल कुमार की मौजूदगी में बैठक का आयोजन हुआ। जिला प्रचारक ने बताया कि बैठक में सम्मेलन की सफलता को लेकर माताओं बहिनों की टोलियां बनाकर दायित्व बांटे गए। बस्तीपालक सतीश दुआ ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर श्रीमाल नगर को पांच उप बस्तियों में बांटकर चूनाराम चौधरी, अधिवक्ता बालूराम चौधरी नंदकिशोर वैष्णव को प्रमुख नियुक्त किया गया। उपबस्ती क्षेत्र प्रमुख के रुप में अधिवक्ता मदनसिंह राव, भंवरसिंह, हरचंद देवासी, अश्विनी दवे, कुलदीपसिंह देवड़ा, महादेव राठी अमित व्यास को नियुक्त किया बैठक में जिला व्यवस्थापक रत्तीराम गुप्ता, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश राजपुरोहित, नगर कार्यवाह भरत वैष्णव, नवीन देवासी, पार्षद वरजांगाराम देवासी, भारताराम देवासी और तेजाराम सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद थे।