पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

कॉलेज में समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीकेगोवाणी राजकीय पीजी कॉलेज में रिक्त पदों को लेकर छात्रों का आक्रोश दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को छात्रसंघ अध्यक्ष भावना काबावत, छात्र नेता श्रवण ढाका श्रवणसिंह राव के नेतृत्व में करीब एक दर्जन से अधिक छात्रों की ओर से शिक्षा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी केशव मिश्रा को सौंपे ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कॉलेज में प्राचार्य व्याख्याताओं के रिक्त पदों के चलते करीब 1200 विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में नजर रहा है। ज्ञापन में रिक्त पदों को भरवाने, कॉलेज छात्रावास केंटीन को शुरु करवाने और लाइब्रेरी में पुस्तके उपलब्ध करवाने की मांग की। इससे पूर्व छात्रों ने उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस अवसर पर छात्रा हीना, टीना, छात्र राजेश, गेनाराम, लक्ष्मी कुमारी, रेवतसिंह, दिनेश मांजू, आशिफ खान, प्रवीण राणावत, चेतना और भागू कुमारी सहित कई जने मौजूद थे।

कॉलेज में रिक्त पद भरने की मांग को उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते विद्यार्थी।