पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 लाख की लागत के एसआर का लोकार्पण

15 लाख की लागत के एसआर का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खांडादेवलमें जलदाय विभाग की ओर से करीब 15.5 लाख की लागत से निर्मित एसआर (पानी की टंकी) का लोकार्पण मंगलवार को विधायक पूराराम चौधरी सरपंच चमनीदेवी पुरोहित की ओर से किया गया।

इस अवसर पर विधायक चौधरी ने राज्य केंद्र सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही। चौधरी ने निजी स्वार्थ राजनीति से उपर उठकर विकास कार्य करवाने और विकास में धन की कमी बाधक नहीं बनने का विश्वास दिलाया। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता ओमप्रकाश बाहेती ने बताया कि करीब एक लाख लीटर की क्षमता वाली पानी की टंकी के निर्माण के बाद ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरपंच चनणी देवी ने उनके कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यो से अवगत करवाया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री भारताराम देवासी, विकास अधिकारी राकेश पुरोहित, समाजसेवी पाताराम पुरोहित, नाथूसिंह, विक्रमसिंह, सांवलाराम, शंकरलाल, पीराराम, लच्छाराम, कृष्ण कुमार, जगदीश कुमार, भरत कुमार, जबराराम, हरचंदराम और बगदाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

भीनमाल. खांडादेवलमें नवनिर्मित पानी की टंकी का लोकार्पण करते विधायक।